चम्पावत, जुलाई 7 -- Champawat News: योगेश, चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने ऊर्जा निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिशासी अभियंता समेत छह कर्मी अनुपस्थित पाए गए। सभी अनुपस्थित कर्मियों का स्पष्टीकरण तलब किया गया है। चम्पावत यूपीसीएल कार्यालय का डीएम मनीष कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिशासी विजय सकारिया समेत छह कर्मचारी गैर हाजिर मिले। डीएम ने ईई समे सभी कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। डीएम ने कहा कि बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...