चम्पावत, जुलाई 21 -- Champawat News: प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में औद्योगिक विकास, नए उद्यमों की स्थापना, निवेश प्रस्तावों, एमएसएमई से संबंधित मामलों,मिनी औद्योगिक आस्थान की समस्याओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों को उद्योग स्थापना की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने, निवेशकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया। अग्निशमन व अन्य विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने में हो रही देरी पर भी चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: उद...