चम्पावत, सितम्बर 27 -- Champawat News: बनबसा। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक)चम्पावत के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोविंद सोनाल का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इंटक के प्रदेश सयुंक्त महासचिव बिनोद उप्रेती के निवास स्थान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष गोविंद सोनल को माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश सचिव विमला सजवान ने कहा गोविंद सोनल के जिलाध्यक्ष बनने पर पार्टी को मजबूती मिलेगी और जिले में श्रमिकों, संविदा में कार्यरत संविदा कर्मियों एवं दिहाड़ी मजदूरों की आवाज को मजबूती मिलेगी। जिलाध्यक्ष गोविंद सोनाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को उनके स्नेह और विश्वास के लिए धन्यवाद देते हुए उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने एवं शीघ्र ही जिला कार्यकारणी का विस्तार करने की बात कहीं। इस अवसर पर सयुंक्त महासचिव विनोद उप्रेती, का...