चम्पावत, अक्टूबर 26 -- Champawat News: अल्मोड़ा। ऐतिहासिक मल्ला महल में सात दिवसीय जय गोल्ज्यू महोत्सव में रविवार रात देश के विभिन्न राज्यों की लोकसंस्कृति, पारंपरिक लोकनृत्य, संगीत और स्थानीय कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। देर रात तक लोग रंगारंग कार्यक्रमों का आनंद लेने को डटे रहे। रविवार रात असम, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने अपनी पारंपरिक लोककलाओं एवं नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को देश की विविध सांस्कृतिक परंपराओं से रूबरू होने का अवसर मिला। वहीं, उत्तराखंड के स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा से कार्यक्रम में चार चांद लगाए। बॉलीवुड गायक विकास भारद्वाज ने अपनी शानदार गायकी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। मुख्य अतिथि केंद्...