चम्पावत, जुलाई 4 -- Champawat News: नबी, बनबसा। बनबसा पुलिस ने 50 टेट्रा देसी शराब के साथ एक युवक को हिरासत में लिया है। आरोपी के खिलाफ 60 आबकारी एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा के नेतृत्व में सुशील निवासी भजनपुर बनबसा के पास से देसी शराब बरामद की गई। पुलिस टीम में एसआई धीरेंद्र सिंह बिष्ट, नईम कुरैशी और उमेश प्रसाद शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...