चम्पावत, अगस्त 1 -- Champawat News: सतीश जोशी, चम्पावत। जिले के अमोड़ी में नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ हुआ । शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमोड़ी का एसडीएम विपिन चंद्र पंत तथा सीएमओ डॉ. देवेश चौहान एवं जनप्रतिनिधियों ने विधिवत शुभारंभ किया। इस नवनिर्मित स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण विगत 29 जून को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया था। सीएमओ ने बताया कि क्षेत्रवासियों को स्थानीय स्तर पर ही उच्चस्तरीय, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक एवं फार्मेसी अधिकारी की तैनाती कर दी गई है। यह अस्पताल आधुनिक एवं आवश्यक चिकित्सा उपकरणों के साथ-साथ प्रचुर मात्रा में जीवनरक्षक एवं सामान्य दवाइयों से पूरी तरह लैस है। साथ ही केंद्र में चार बेड की समुचित व्...