चम्पावत, सितम्बर 23 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। अमोड़ी डिग्री कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। 29 सितंबर को मतदान और मतगणना होगी। इसके अलावा सभी पदों पर आरक्षण भी तय कर दिया गया है। अमोड़ी डिग्री कॉलेज में 29 सितंबर को छात्र संघ चुनाव होगा। निर्वाचन अधिकारी डॉ.गुरेंद्र सिंह ने बताया कि 24 सितंबर को पूर्वान्ह 11 से अपरान्ह तीन बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। 25 को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह तीन बजे तक नामांकन, 26 को पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक नाम वापसी, 12 से तीन बजे तक जांच और अपरान्ह चार बजे वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। यह भी पढ़ें- प्रवेश तिथि नौ अक्तूबर तक बढ़ी आम सभा 28 को सुबह दस बजे से होगी। 29 को सुबह नौ से अपरान्ह एक बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी। उन्होंने...