चम्पावत, सितम्बर 11 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत में विभागों को अक्तूबर में सड़कें गड्ढा मुक्त करने होंगी। आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों का चिन्हिकरण किया जाएगा। मरम्मत कार्य की नियमित निगरानी की जाएगी। चम्पावत जिले में 15 अक्तूबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा। इससे पूर्व आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों और ड्रेनेज व्यवस्था का चिन्हिकरण किया जाएगा। साथ ही मरम्मत कार्यों की सतत निगरानी की जाएगी। इस संबंध में डीएम मनीष कुमार ने राष्ट्रीय राजमार्ग, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, ग्रामीण निर्माण विभाग को जनपद की सड़कों का आंकलन कर कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने बताया कि मानसून के दौरान बारिश और आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों, टूटे मार्गों और प्रभावित ड्रेनेज व्यवस्था वाले स्थानों का तत्काल चिन्हीकरण कर विवरण तैयार किया ज...