चक्रधरपुर, अगस्त 12 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के लौड़िया नदी से बरामद अज्ञात शव की गुत्थी पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझा ली। इस हत्याकांड में मृतक के 12 साल पुराने दोस्त ने ही उसकी हत्या की साजिश रची थी। आरोपी ने पहले दोस्त को शराब और चिकन खिलाया, फिर नशे की हालत में उसका गला दबाकर हत्या कर दी और शव को नदी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद कर ली है।पुलिस के अनुसार 8 अगस्त को लौड़िया नदी में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पर चक्रधरपुर थाना में सनहा दर्ज कर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: लौड़िया नदी से बरामद युवक की पहचान बबलू लोहार के रूप में हुई पोस्टमार्टम के बाद पहचान के लिए शव को रेलवे अस्पताल के शीतगृह में सुरक्षित रखा गया। ...