चक्रधरपुर, अक्टूबर 23 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर,संवाददाता लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए श्री श्री छठ पूजा समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। विधायक सुखराम उरांव को इसका संरक्षक बनाया गया है। जितेंद्र लाल गुप्ता को अध्यक्ष और चंदन विश्वकर्मा को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति में बंटी मिश्रा और कांता विश्वकर्मा उपाध्यक्ष, सोनू गुप्ता, राकेश गुप्ता और राकेश मोदक सह-सचिव बनाए गए हैं। गोपु विश्वकर्मा, उत्तम साव और भीम विश्वकर्मा कोषाध्यक्ष तथा अंकित गुप्ता और गौरव पोद्दार उप-कोषाध्यक्ष होंगे। पीयूष अग्रवाल और निखिल साव को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। कार्यकारी समिति में राजकुमार गुप्ता, राजेश चौधरी, रोशन मिश्रा, देबू मोदक, अभय विश्वकर्मा, रघुवीर विश्वकर्मा, अमित गुप्ता और राहुल ...