Chakradharpur News: --व्यावसायिक खेती करने वाली महिलाओं को मिलेगा अधिक लाभ : एसडीपीओ
चक्रधरपुर, सितम्बर 25 -- Chakradharpur News: पारंपारिक खेती धान को छोड़कर व्यवसायिक खेती करने से महिलाओं को अधिक लाभ अर्जित होगा। उक्त बातें पोड़ाहाट एसडीपीओ डॉ. शैयद मुस्तफा हाशमी ने कही। वे गुरुवार को एनजीओ प्रदान संस्था के सहयोग से चक्रधरपुर के विवाह मंडप में एलांग डोलंग फॉर्मर प्रोड्यूसर आर्गेनाइजेशन (एफपीओ) के पांचवीं वार्षिक आमसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यहां के किसान पारंपरिक खेती धान पर निर्भर रहते हैं, जबकि किसान फलदार, हल्दी, दलहन सहित अन्य व्यवसायिक खेती कर सकते हैं जिससे उन्हें ज्यादा मुनाफा होगा। मौके पर उन्होंने महिलाओं से अपने-अपने इलाकों में अफीम की खेती रोकने में सहयोग करने की अपील की और कहा कि नशा की खेती से न केवल अपराध बढ़ता है, बल्कि लोगों के घर परिवार भी बर्बाद हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- Ghumla News: उत्पाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.