चक्रधरपुर, नवम्बर 28 -- मनोहरपुर प्रीमियर क्रिकेट लीग का फाइनल Chakradharpur News: ​मनोहरपुर प्रखंड के शहरी क्षेत्र अंतर्गत मणिपुर खेल मैदान में आयोजित चार दिवसीय मनोहरपुर प्रीमियर क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का शुक्रवार को धूमधाम से समापन हो गया। पूरे चार दिनों तक चले इस रोमांचक मुकाबले में स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों और खेल दर्शकों की खासी भीड़ उमड़ी। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मनोहरपुर ब्लॉकबस्टर और मनोहरपुर सुपर किंग्स के बीच खेला गया, जिसमें दर्शकों को अंत तक संघर्षपूर्ण और रोमांचक क्रिकेट देखने को मिला। ​फाइनल मैच में टॉस ब्लॉकबस्टर की टीम ने जीता और गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मनोहरपुर सुपर किंग्स की टीम ने निर्धारित ओवरों में मनोहरपुर ब्लॉकबस्टर के सामने 75 रनों का लक्ष्य रखा। कम स्कोर होने के बावजूद सुपर किंग्स के गे...