चक्रधरपुर, नवम्बर 27 -- Chakradharpur News: कराईकेला नोडल लैम्प्स में गुरुवार को किसानों के बीच गेहूं एवं चना बीज वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई, लैम्प्स अध्यक्ष केदार बानरा, मुखिया प्रतिनिधि बबुराम बानरा, कृषि पदाधिकारी बिंजय सिंह जोंकों, मुखिया कुश पूर्ती एवं लैम्प्स सचिव दिनेश प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कराईकेला नोडल लैम्प्स में किसानों के लिए 250 क्विंटल गेहूं तथा 1 क्विंटल 20 किलो चना बीज उपलब्ध कराया गया है। दोनों प्रकार के बीज किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर वितरित किए जाएंगे। गेहूं बीज की कीमत 2095 रुपये प्रति क्विंटल तथा चना बीज की कीमत 4650 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई ने कहा कि किसानों को समय पर बीज ...