चक्रधरपुर, सितम्बर 27 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड के होयोहातु पंचायत के करीब आधा दर्जन गांवों में पिछले 12 दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। बिजली समस्या से आक्रोशित ग्रामीण शनिवार को चक्रधरपुर स्थित पंप रोड विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंचे और समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता के नाम मांग पत्र सौंपकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत के माईलपीड़, कामेगाड़ा, चितपील, बांडीजाहिर समेत आसपास के गांवों में करीब 12 दिनों से बिजली नहीं है। लगातार बिजली गुल रहने से ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों में काफी परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: 12 दिनों से बिजली गुल, ग्रामीणों ने विद्युत क...