Chakradharpur News: हथिया गांव में भव्य नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन
चक्रधरपुर, अगस्त 31 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता चक्रधरपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत हथिया में रक्षाबंधन के अवसर पर शनिवार की रात प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बच्चों की भव्य नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव उपस्थित रहे। उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। समारोह को संबोधित करते हुए सन्नी उरांव ने कहा कि हथिया गांव में लगातार सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच मिलता है। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.