चक्रधरपुर, नवम्बर 21 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर। मनोहरपुर के शहरी क्षेत्र स्थित लाइनपार रामधनी चौक के समीप शनिवार को हुए सड़क हादसे में एक वृद्ध व्यक्ति घायल हो गए हैँ। घायल टुंगरी निवासी 75 वर्षीय शिव चरण यादव को स्थानीय लोगों ने ईलाज के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया हैँ। जानकारी के अनुसार शिवचरण शनिवार को अपनी स्कूटी से घर से लाइनपार की ओर जा रहे थे, इसी दौरान रामधनी चौक के समीप पीछे से एक पिकअप ने उनके स्कूटी को ठोंकर मार दिया, जिससे वे सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गए। घटना के बाद स्थानीय लोग उन्हें ईलाज के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां ईलाज कर उन्हें रेफर कर दिया गया। घटना से उनके सर में व शरीर के अन्य हिस्सों में हिस्सों में चोट लगी हैँ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...