चक्रधरपुर, अक्टूबर 25 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर। मनोहरपुर प्रखंड के ऊंधन तिरला चौक के समीप सड़क दुर्घटना में स्कूली छात्र समेत दो लोग घायल हो गए हैं। घटना शनिवार दोपहर करीब बारह बजे की बताई जा रही है। घायलों में सोनुवा निवासी 13 वर्षीय स्कूली छात्र देवदत्त महतो व खुदपोश निवासी स्कूटी सवार अनुपम तोपनो शामिल हैं। दोनों को इलाज के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार देवदत्त महतो रायकेरा में अपने मामा घर में रहकर आरटीसी स्कूल में पढ़ाई करता है, शनिवार को स्कूल से छुट्टी के बाद घर जाते समय सड़क पार रहा था। इसी दौरान सामने से स्कूटी में आ रहे अनुपम तोपनो ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद देवदत्त के हाथ व कंधे में चोट लग गई। जबकि अनुपम को हलकी चोट लगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...