चक्रधरपुर, अक्टूबर 1 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत चक्रधरपुर नगर परिषद की ओर से भलियाकुदर स्थित श्मशान घाट परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर परिषद के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सफाई कर्मियों ने परिसर की साफ-सफाई की। अभियान के दौरान श्मशान घाट परिसर में जमा कचरा एवं गंदगी को हटाया गया। साथ ही आसपास के क्षेत्र की सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। नगर परिषद के अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ और साफ वातावरण बनाए रखने के लिए नियमित रूप से सफाई अभियान चलाया जा रहा है। लोगों से भी अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने और कचरा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में चलाया गया स्वच्छता अभियान मौक...