चक्रधरपुर, अक्टूबर 11 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। मां अमिया देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, चक्रधरपुर की ओर से स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रैली निकाली गई। रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर भगत सिंह चौक और अनुमंडल अस्पताल होते हुए वापस विद्यालय पहुंची। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता का संदेश देते हुए लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने और स्वच्छ वातावरण बनाने के प्रति जागरूक किया। मौके पर विद्यालय के निदेशक प्रवीर प्रमाणिक, प्राचार्य माधुरी प्रमाणिक, शिक्षक विकास महतो, प्रकाश महतो, वनश्री मजूमदार, काकुली विश्वास और सबा परवीन सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे। विद्यालय प्रबंधन ने स्वच्छता को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए लोगों से अपने घर, विद्यालय और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने की अपील की। यह भी पढ़ें- Chakradha...