चक्रधरपुर, अगस्त 27 -- Chakradharpur News: सोनुवा। सोनुवा प्रखंड के पोड़ाहाट पंचायत में आजीविका के तहत संचालित स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा निर्मित राखियों की बिक्री के लिए स्टॉल का शुभारंभ किया गया। सोनुवा बाजार के चांदनी चौक स्थित जेएसएलपीएस की जय जगन्नाथ स्वयं सहायता समूह से जुड़ी दीदी ललिता देवी की राखी दुकान स्टॉल का विधिवत उद्घाटन पंचायत के मुखिया जोसेफ मुर्मू द्वारा किया गया। स्टॉल में दीदियों द्वारा हाथों से तैयार की गई आकर्षक और रंग-बिरंगी राखियां बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। मौके पर प्रखंड के जेएसएलपीएस कर्मी और काफी संख्या में स्वयं सहायता समूह की दीदियां उपस्थित थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...