चक्रधरपुर, अगस्त 14 -- Chakradharpur News: सोनुवा। सोनुवा प्रखंड में भाजपा के संगठनिक जिला चक्रधरपुर के अध्यक्ष गुरुचरण नायक की अगुआई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्कूली बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सोनुवा प्रखंड कार्यालय परिसर से निकाली गई यह तिरंगा यात्रा में भाजपा नेताओं के साथ-साथ वीर अर्जुन कॉलेज और सीतानाथ महतो आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राएं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा में शामिल सभी लोग भारत माता की जयकारा लगा रहे थे। वहीं यह यात्रा प्रखंड कार्यालय के पास से निकट कर सोनुवा बाजार पहुंची, जहां से वापस प्रखंड कार्यालय के पास समाप्त हुआ। तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमरेश प्रधान, प्रखंड अध्यक्ष निशांत महतो, प्रखंड उपाध्यक्ष गोपाल कर, मंगल सिंह पड़िया,...