चक्रधरपुर, अगस्त 16 -- Chakradharpur News: सोनुवा। सोनुवा प्रखंड कार्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण को लेकर विवाद सामने आया है। प्रखंड प्रमुख नंदिनी सोय ने बीडीओ सोमनाथ उरांव पर उन्हें ध्वजारोहण से रोककर स्वयं झंडा फहराने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है और बीडीओ की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं।प्रमुख के अनुसार, 14 अगस्त को बीडीओ ने पत्र भेजकर उन्हें 15 अगस्त को सुबह नौ बजे प्रखंड कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण के लिए आमंत्रित किया था। निर्धारित समय से पहले ही वह कार्यालय पहुंच गई थीं। हालांकि, ध्वजारोहण के समय बीडीओ ने उन्हें रोक दिया और स्वयं राष्ट्रीय ध्वज फहरा दिया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: चक्रधरपुर मंडल की लापरवाही से राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहरा सके रेलवे कर्मचारी संघ मौके पर मौजूद लोग इस घट...