चक्रधरपुर, जुलाई 25 -- Chakradharpur News: सोनुवा। सरांडियापोस नाले में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव पेट के बल पर नाले के पानी में पड़ा हुआ था। सुबह नाले में शव मिलने की बात सुनकर आसपास गांव के ग्रामीणों की भीड़ नाले किनारे जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस सरांडियापोस नाला पहुंचकर शव को बरामद किया। इसके बाद परिजनों की शिनाख्त पर शव की पहचान सरांडियापोस गांव के 25 वर्षीय युवक कानूराम टोपनो, पिता-स्व. कैरा टोपनो के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि बुधवार को सुबह भारी बारिश के बाद मृतक कानूराम टोपनो बुधवार शाम से मछली पकड़ने नाले में गया था एवं शाम से लापता था। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: सोनुवा नाले में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस कानूराम की खोज परिजनों द्वारा की जा रही थी। शुक्रवार सुबह शव नाले म...