चक्रधरपुर, अक्टूबर 27 -- Chakradharpur News: सोनुवा। सोनुवा थाना प्रभारी प्रभारी शशिबाला भेंगरा द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, गुदड़ी में बालिकाओं और शिक्षकों के बीच महिला और बच्चों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर थाना प्रभारी द्वारा डायल 112 का भी प्रचार-प्रसार किया गया। बच्चों को नागरिक सुरक्षा, 112, नशामुक्ति इत्यादि पर भाषण द्वारा जागरुक और मोटिवेट किया गया। बच्चों के बीच निबंध, रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें अच्छा प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...