चक्रधरपुर, नवम्बर 10 -- Chakradharpur News: सोनुवा, संवाददाता। सोनुवा के महुलडीहा के कुंदन कुमार महतो की किराना दुकान में आज दोपहर के समय शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक भीषण आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयानक थी कि आधे घंटे के भीतर ही पूरी दुकान और उसमें रखा लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। गनीमत यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की अन्य दुकानों और घरों तक तक आग नहीं फैली। यह भी पढ़ें- Banka News: दीपावली की खुशियों पर आग का कहर, केडिया स्टोर में पांच लाख का सामान जलकर राख यह भी पढ़ें- Araria News: जोगबनी चाणक्य चौक स्थित किराना दुकान में लगी आग, हजारों का नुकसान यह...