चक्रधरपुर, अगस्त 17 -- Chakradharpur News: सोनुवा, संवाददाता। सोनुवा के उड़नचौका के गोंडासाई में शनिवार को ग्यारह हजार मेन लाइन तार के सम्पर्क में आने से करंट लगने से नाबालिग की मौत हो गई। घटना शनिवार शाम करीब छह बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम को उड़नचौका गोंडासाई में कुछ बच्चे फुटबॉल खेल रहे थे। खेल के दौरान फुटबॉल नहर में जा गिरा। नहर में गिरे फुटबॉल को लाने के दौरान 15 वर्षीय विश्राम सुरीन (15) की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने विश्राम को इलाज के लिए सोनुवा सीएचसी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सक ने विश्राम सुरीन को मृत घोषित कर दिया। मृतक विश्राम सुरीन गुदड़ी थाना क्षेत्र बिरकेल गांव का रहने वाला है। वह अपने किसी परिचित के पास गोंडासाई में रह रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि नहर के पास ग्यारह मेन लाइन का खंबा है...