Chakradharpur News: सेल की दुबिल माइंस में रोजगार की मांग पर अड़े ग्रामीण
चक्रधरपुर, जुलाई 10 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर। मनोहरपुर प्रखंड के सेल चिरिया अंतर्गत दुबिल माइंस में स्थानीय ग्रामीणों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोजगार की मांग को लेकर शुरू हुआ यह आंदोलन गुरुवार को 14वें दिन भी पूरी आक्रामकता के साथ जारी रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीण दुबिल माइंस के मुख्य गेट पर डटे हुए हैं। आंदोलनकारियों ने दो टूक शब्दों में कहा है कि जबतक उनकी रोजगार संबंधी मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक उनका यह अनिश्चितकालीन चक्का जाम और आंदोलन जारी रहेगा। आपको बता दें कि यह आंदोलन बीते 26 जून से निरंतर चल रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के इस कड़े रुख के कारण माइंस का कामकाज प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि प्रबंधन स्थानीय युवाओं और विस्थापितों को रोजगार में प्राथमिकता दे。
वार्ता का प्रयास अब तक 5 से 6 बार वार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.