Chakradharpur News: सेरेंगदा गोलीकांड की बरसी पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
चक्रधरपुर, नवम्बर 26 -- Chakradharpur News: गोईलकेरा, संवाददाता। झारखंड अलग राज्य और जल, जंगल, जमीन पर अधिकार के लिए आंदोलन के दौरान 25 नवंबर 1978 को गोईलकेरा प्रखंड के सेरेंगदा में हुए गोलीकांड की बरसी पर बुधवार को शहीद दुबिया होनहागा, सोमनाथ लोमगा और लुपा बुढ़ को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सिंहभूम की सांसद जोबा माझी शामिल हुईं। सांसद समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने शहीद स्मारक स्थल पर पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ वीर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान शहीदों के आश्रितों को वस्त्र एवं खाद्य सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके बाद सेरेंगदा हाट बाजार में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए सांसद जोबा माझी ने कहा कि झारखंड अलग राज्य की लड़ाई में सैकड़ों लोगों ने अपनी शहादत दी है। शहीदों का सपना जल, जंगल और जमीन पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.