चक्रधरपुर, अक्टूबर 30 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता चक्रधरपुर प्रखंड के सेताहाका गांव में बाबा कार्तिक उरांव की 102वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव एवं उरांव सरना समिति के पदाधिकारियों ने बाबा कार्तिक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वहीं, बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जयंती समारोह के दौरान मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा, गांव की लाइब्रेरी में पढ़ने वाले कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यार्थि...