चक्रधरपुर, सितम्बर 1 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। सुरबुड़ा पंचायत में आयुष विभाग द्वारा संचालित आयुर्वेदिक चिकित्सालय निश्चिंतपुर की ओर से एक विशेष स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव और स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए मच्छरदानी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में आयुष विभाग के सीएचओ मैनुद्दीन अंसारी, योग प्रशिक्षक प्रवीण प्रजापति और माधवी प्रधान समेत कई स्वास्थ्यकर्मी एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों को आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के लाभ, प्राकृतिक उपचार तथा मौसमी व अन्य रोगों से बचाव के विभिन्न उपायों की विस्तृत जानकारी दी। मौके पर योग प्रशिक्षकों ने ग्रामीणों को विभिन्न योगासन करवाए और दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरि...