चक्रधरपुर, जुलाई 21 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों को जल्द ही एक बड़ी समस्या से मुक्ति मिलने वाली है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: डीएमएफटी फंड से होने वाले कई सड़कों के निर्माण के लिए स्थल निरीक्षणपुलिया निर्माण की पहल स्थानीय ग्रामीणों की वर्षों पुरानी और बेहद जरूरी मांग को देखते हुए चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव की अनुशंसा पर सुरबुड़ा पंचायत के हुड़दंगा दूरदूर नाला में पुलिया निर्माण की दिशा में पहल शुरू हो गया है। डीएमएफटी फंड की मदद से एनआरईपी विभाग, चाईबासा द्वारा इस पुलिया निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण किया गया। विभाग के कनीय अभियंता की उपस्थिति में टीम ने मौके पर पहुंचकर तकनीकी पहलुओं की जांच की और जमीन का मुआयना किया। स्थल निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से चक्रधरपुर विधायक प्रतिनिधि पिरू हें...