चक्रधरपुर, अक्टूबर 10 -- राष्ट्रीय ताइक्वांडो में अनुष्का ने जीता कांस्य पदक Chakradharpur News: चक्रधरपुर संवाददाता। संत जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल, चक्रधरपुर की प्रतिभावान ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुष्का मुंडरी ने सी.आई.एस.सी.ई. नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय एवं चक्रधरपुर का नाम रोशन किया है। पंजाब में 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अनुष्का ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।उल्लेखनीय है कि अनुष्का ने इस वर्ष सी.आई.एस.सी.ई. जोनल एवं रीजनल ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया था। राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतना उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है।इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य फादर एस....