चक्रधरपुर, अक्टूबर 18 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर प्रखंड के सिलफोड़ी गांव में शनिवार को 60 दिवसीय मेगा विधिक जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 15 लाभुकों का आभा (एबीएचए) कार्ड बनाकर उन्हें स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ा गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली और झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा की ओर से यह अभियान चलाया जा रहा है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर और सचिव रवि चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में अधिकार मित्रों ने ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान आवश्यक दस्तावेज एकत्र कर लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की पहल की गई। साथ ही असंगठित क्षेत्र ...