Chakradharpur News: सिलफोड़ी में दी गई योजनाओं की जानकारी
चक्रधरपुर, अक्टूबर 16 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा) नई दिल्ली और झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) रांची के निर्देश पर गुरुवार को चक्रधरपुर प्रखंड की सिलफोड़ी पंचायत के सिलफोड़ी गांव में 60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा के अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर और प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान के दौरान अधिकार मित्रों के ग्रुप नंबर दो ने घर-घर जाकर ग्रामीणों से संपर्क किया और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि घर-घर पहुंचकर जानकारी देने से जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं और कानूनी सहायता का लाभ उठाने में मदद मिल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.