चक्रधरपुर, अगस्त 14 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चक्रधरपुर के थाना रोड स्थित साईं मोंटेसरी इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चों ने गुरुवार की सुबह पूरे उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति की भावना के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा थामे विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रप्रेम और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर पुराना बस्ती, पवन चौक, भगत सिंह चौक और चेकनाका होते हुए पुन: विद्यालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था। वहीं प्रधानाचार्य संजय महतो ने विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता और संविधान के आदर्शों का पालन करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: भा...