चक्रधरपुर, अक्टूबर 12 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर निवासी शशि अग्रवाल को दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल की मंडलीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (डीआरयूसीसी) का सदस्य मनोनीत किया गया है। उनके नाम की अनुशंसा क्योंझर के लोकसभा सांसद अनंत नायक ने की थी, जिसे रेलवे के सक्षम प्राधिकारी ने मंजूरी दे दी है। इस संबंध में दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक कार्यालय, गार्डन रीच, कोलकाता ने 29 सितंबर 2026 को पत्र जारी किया था। इसके बाद चक्रधरपुर रेल मंडल की ओर से 9 अक्टूबर को शशि अग्रवाल को मनोनयन की औपचारिक सूचना दी गई। रेलवे के आधिकारिक पत्र के अनुसार, शशि अग्रवाल का कार्यकाल 1 सितंबर 2026 से 31 अगस्त 2028 तक निर्धारित किया गया है। डीआरयूसीसी रेलवे यात्रियों की सुविधाओं, रेल सेवाओं और यात्री हितों से जुड़े मुद्दों पर सुझाव देने वा...