Chakradharpur News: सही तरीके से कीटनाशक का करें इस्तेमाल
चक्रधरपुर, अगस्त 26 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। नाशीजीव प्रबंधन केंद्र की ओर से मंगलवार को चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत गोपीनाथपुर पंचायत भवन में किसान खेत पाठशाला प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यालय प्रभारी सहायक निदेशक अशोक कुमार एचपी और वनस्पति संरक्षण अधिकारी सुनीता रंजनी लकड़ा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी डॉ. गीता एस ने किया। इस दौरान किसानों को संतुलित तरीके से कीटनाशकों का इस्तेमाल करने की अपील की। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 35 किसानों को लगातार 14 सप्ताह तक खेती से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में किसानों को एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन (आईपीएम) के विभिन्न सिद्धांतों और तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.