चक्रधरपुर, जुलाई 2 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। ओटार पंचायत गांव निवासी चेतन महतो को बुधवार की सुबह सांप ने डस लिया। परिजनों ने उसे अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार चेतन महतो सुबह 7 बजे शौच करने तालाब की ओर गया था। इसी दौरान उसके बांये पैर में एक सांप ने डस लिया। उसने घर आकर मामले की जानकारी दी। तीन माह में 58 लोग को सांप ने डसा : चक्रधरपुर में पिछले तीन माह में 58 लोग सर्पदंश का शिकार हुए हैं। चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में अप्रैल माह में 13, मई माह में 24 तथा जुन माह में 21 लोग सर्पदंश का शिकार होकर इलाज कराने पहुंचे हैं। हालांकि सर्पदंश से चक्रधरपुर में अभी तक किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...