चक्रधरपुर, नवम्बर 15 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह को हर्षोल्लास मनाने की तैयारियों के तहत शनिवार को चक्रधरपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय एवं प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समक्ष विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित इस अभियान में पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और श्रमदान कर कार्यालयों की साफ-सफाई की। अभियान के दौरान विभिन्न सरकारी कार्यालयों के कमरों, गलियारों, परिसर और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की गई। साथ ही कार्यालयों में रखी अनावश्यक सामग्रियों को व्यवस्थित किया गया। पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्यस्थलों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने का संकल्प भी लिया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: राज्य स्थापना दिवस पर र...