चक्रधरपुर, अक्टूबर 18 -- Chakradharpur News: महासप्तमी के अवसर पर शनिवार की सुबह चक्रधरपुर के बनमालीपुर गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जबकि चक्रधरपुर के सभी पूजा पंडालों में चक्रधरपुर संजय नदी से कलश निकाला गया। जहां नदी में स्नान आदि करने के बाद विधिवत पूजा अर्चना के बाद कलश में जल भरकर सभी पूजा पंडालों में स्थापित किया गया। इधर कलश यात्रा विधायक सुखराम उरांव के आवास से निकलकर कोलचोकड़ा नदी पहुंची। जहां पुजारी द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर कलश में जल भरा गया। इसके बाद पारंपरिक गाजे-बाजे तथा माता की जयकारे के साथ कलश उठाकर पूजा स्थल तक लाया गया। जहां कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा का आह्वान किया गया। यह भी पढ़ें- Dumka News: खुला पट, पूजा पंडालों में मां दुर्गा की दर्शन को उमड़े लोग विधायक सुखराम उरांव के पुत्र सन्नी उरांव व पुत्रवधु उष...