चक्रधरपुर, अगस्त 31 -- Chakradharpur News: राउरकेला। राउरकेला स्टील प्लांट (आरएसपी) के सतर्कता विभाग की ओर से डेवलपमेंट सेंटर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आरएसपी के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) तरुण मिश्र ने इस सत्र की अध्यक्षता की। मंच पर महाप्रबंधक प्रभारी (एचआर-एल एंड डी और ओडी) आर के वर्मा और महाप्रबंधक (सतर्कता) व एसीवीओ रंजन भारती भी मौजूद थे। विभिन्न विभागों के नियोजन अनुभाग के लगभग 100 अधिकारियों ने सत्र में सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान निदेशक प्रभारी (डीआईसी) के संदेश के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर एक विषयगत वीडियो दिखाया गया। डीआईसी ने आरएसपी के प्रत्येक कर्मचारी से सतर्कता को व्यक्तिगत ज़िम्मेदारी के रूप में मानने और हर कार्रवाई में अखंडता के लिए प्रतिबद्ध रहने का आग्रह किया। कार्यक्रम के शुरुआत मे...