चक्रधरपुर, सितम्बर 29 -- Chakradharpur News: ​मनोहरपुर। मनोहरपुर प्रखंड स्थित संत अगस्तीन कॉलेज में सोमवार को जिला परिवहन कार्यालय के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान एसआई राजदेव पासवान के नेतृत्व में आयोजित हुआ जिसमें विद्यार्थियों को यातायात नियमों और दुर्घटना से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। ​कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा दूतों और डालसा प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को यातायात संकेतों, हेलमेट/सीटबेल्ट के अनिवार्य उपयोग और नशे में तेज गति से वाहन न चलाने की सलाह दी। मनोहरपुर थाना के अवर निरीक्षक ने छात्रों को दुर्घटनाओं से बचने के लिए सतर्क रहने और दूसरों को भी प्रेरित करने को कहा। मौके पर कॉलेज के प्राचार्य विक्रम नाग, डालसा के अशोक कुमार महतो, जेराई हेंब्रम, सुनील लुगुन, तिला तिर्की, प्रमोद केरकेट्टा ...