चक्रधरपुर, नवम्बर 3 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर । रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित श्री श्री श्यामा पूजा समिति इस वर्ष अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाएगी। वर्ष 1951 से आयोजित हो रही काली पूजा के 75वें वर्ष को यादगार बनाने के लिए समिति ने धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यापक तैयारी की है।आयोजन की शुरुआत 7 नवंबर को सुबह 108 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा से होगी। दोपहर 12 बजे महायज्ञ आयोजित किया जाएगा। 8 नवंबर को मां काली की विशेष पूजा होगी, जिसे संपन्न कराने के लिए कोलकाता से मुख्य पुरोहित रतन चक्रवर्ती और उनके सहयोगी राहुल गांगुली पहुंचेंगे।9 नवंबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक महाभोग वितरण होगा। यह भी पढ़ें- Meerut News: हस्तिनापुर में पहली बार आएगी दक्षिणेश्वर काली शक्तिपीठ की ज्योति शाम 7 बजे सांस्कृतिक कार्यक्...