Chakradharpur News: श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन को लेकर आज होगा भूमि पूजन
चक्रधरपुर, नवम्बर 2 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर चक्रधरपुर के पोड़ाहाट स्टेडियम में आगामी 18 से 24 नवंबर तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर सोमवार को निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया जाएगा। आयोजन समिति के सचिव दिलीप प्रधान ने बताया कि सोमवार सुबह 8 बजे पोड़ाहाट स्टेडियम में भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद केरा स्थित मां भगवती मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रचार रथ को रवाना किया जाएगा। उन्होंने आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से दोनों कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Katihar News: हसनगंज में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन की सूचना जन-जन तक पहुंचाने को लेकर प्रचार वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.