Chakradharpur News: श्रमानंद के बच्चों के संग एकल महिला समिति ने मनाई खुशियों भरी दीपावली
चक्रधरपुर, नवम्बर 5 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। एकल ग्रामोत्थान संसाधन केंद्र (जीआरसी), करंजो में एकल महिला समिति की ओर से श्रमानंद के बच्चों के साथ दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस दौरान समिति की सदस्यों ने बच्चों के बीच नए कपड़े, मिठाइयां, दीपक, तेल, बाती और पटाखों का वितरण किया। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति की अध्यक्ष नीतू साहू ने कहा कि दीपावली पर हर कोई अपने परिवार के साथ खुशियां मनाता है, लेकिन श्रमानंद में रहने वाले कई बच्चे किन्हीं कारणों से अपने घर नहीं जा पाते हैं। ऐसे बच्चों के साथ त्योहार मनाकर उन्हें अपनापन और खुशियां देना आत्मिक संतोष प्रदान करता है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: इनर व्हील क्लब का दीपावली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न, पारंपरिक परिधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.