चक्रधरपुर, अगस्त 10 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। आदिवासी कुर्मी समाज की ओर से एमपीएस स्कूल के संस्थापक श्याम सुंदर महतो की पहली पुण्यतिथि सोमवार को शहीद निर्मल महतो कुर्मी भवन में मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस दौरान वक्ताओं ने श्याम सुंदर महतो के सामाजिक एवं शैक्षणिक योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। समाज के विकास और शिक्षा के प्रति उनकी सोच आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी।कार्यक्रम में अंकित महतो, गणेश्वर महतो, शंभू चरण महतो, प्रदीप महतो, उमाकांत महतो, करण महतो, दुर्योधन महतो, धीरज महतो, सिद्धार्थ शंकर महतो, रोहित महतो, रौशन महतो, हरिशंकर महतो, अजय महतो, विजय महतो, उमेश कुमार मह...