चक्रधरपुर, अक्टूबर 24 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर,संवाददाता आदिवासी समाज को तथाकथित सभ्य समाज के समकक्ष आने के लिए शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा और नशे से दूर रहना होगा। तभी समाज अभिशप्त जीवन जीने से बच सकेगा। यह बातें झारखंड आंदोलनकारी सह पूर्व विधायक बहादुर उरांव ने शुक्रवार को मनोहरपुर अंचल कार्यालय के समक्ष गैर-राजनीतिक सामाजिक संगठन झारखंड पुनरुत्थान अभियान की ओर से आयोजित धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन ने जीवनभर शराबबंदी के लिए अभियान चलाया, लेकिन उनके बेटे और राज्य के मुख्यमंत्री बनने के बाद शराब बिक्री के लिए लाइसेंस जारी करने का निर्देश दे रहे हैं। उन्होंने इस पर अफसोस जताया। अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष सन्नी सिंकु ने कहा कि झारखंड पुनरुत्थान अभियान जिले में पदस्थापित अ...