चक्रधरपुर, अगस्त 8 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर शनिवार को चक्रधरपुर के राखा आसनतलिया स्थित शहीद निर्मल महतो कुड़मी भवन में श्रद्धांजलि सभा सह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक बहादुर उरांव, पूर्व विधायक शशी भूषण सामड़, डॉक्टर विजय सिंह गागराई,भाजपा नेता प्रताप कटियार,मधुसूदन मेमोरियल एजुकेशन सोसाइटी के बलराज हिन्दवार ने संयुक्त रूप से शहीद निर्मल महतो की तस्वीर पर फूल-माला चढ़ा कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर चक्रधरपुर पूर्व विधायक बहादुर उरांव ने कहा कि शहीद निर्मल महतो गरीबों की हक की लड़ाई लड़ते शहीद हुए। उनके सपनों को साकार करने की जरूरत है। वहीं पूर्व विधायक शशी भूषण सामड़ ने कहा कि शहीद निर्मल महतो ने अलग झारखंड राज्य बनाने के लिए जो आंदोलन किया था वह कभी भुलाया नहीं जा...