चक्रधरपुर, जुलाई 28 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर। शहीद देवेंद्र माझी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन समारोह सोमवार को हुआ। इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में द्रीपशीला की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए पानी टंकी पर 1-0 से शानदार जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा जमाया। ​

प्रतियोगिता का आयोजन कार्यक्रम की शुरुआत में बतौर मुख्य अतिथि जगत माझी ने शहीद देवेंद्र माझी की तस्वीर पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर एवं माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक जगत माझी ने कहा की शहीद देवेंद्र माझी जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह खेल प्रतियोगिता सिर्फ जीत या हार के बारे में नहीं है, बल्कि यह हमारे युवाओं को एक साथ लाने, उनमें अनुशासन गढ़ने और शहीद देवेंद्र माझी जी के विचारों को जीवित रखने का एक सशक्त माध्यम...