चक्रधरपुर, नवम्बर 2 -- Chakradharpur News: राउरकेला,संवाददाता राउरकेला पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वेदव्यास चौक पर एक बोलेरो वाहन से 500 लीटर ओएस शराब जब्त की है। इस मामले में पुलिस ने चालक उमाशंकर सिंह (40) को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 31 अक्टूबर की रात सूचना मिली थी कि राजगांगपुर से एक बोलेरो वाहन (ओडी-23-जी-8181) में बिना वैध लाइसेंस के ओएस शराब ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने वेदव्यास चौक पर वाहन को रोककर तलाशी ली। इस दौरान वाहन से 200 एमएल के 2500 पाउच बरामद किए गए। इनकी कुल मात्रा 500 लीटर बताई गई है। यह भी पढ़ें- Nawada News: मिनी ट्रक से 300 कार्टन शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार गिरफ्तार चालक की पहचान बिहार के गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के बेहराकला गांव निवासी उमाशंकर सिंह के रूप में ...